मैंने 5 स्टोर्स में सब कुछ खरीदा | MrBeast

🎁Amazon Prime 📖Kindle Unlimited 🎧Audible Plus 🎵Amazon Music Unlimited 🌿iHerb 💰Binance

वीडियो

ट्रांसक्रिप्ट

मैंने 5 दुकानों में से एक-एक चीज़ ख़रीद डाली

और शुरुआत की इससे।

चलो लड़कों, टोकरियाँ भरो।

मुझे इस दुकान में से सब कुछ चाहिए।

  • क्या सब कुछ में यह ज़ेबरा पैंट भी शामिल है?

  • अगर यह दुकान में है तो हम इसे खरीदने जा रहे हैं।

इस वीडियो में

हमने एक दुकान में से सब कुछ खरीदा

और आप लोगों को वीडियो बहुत अच्छा लगा।

तो अब हम इसे फिर से कर रहे हैं।

लेकिन इस बार पाँच दुकानों के साथ।

  • तुम सच में दुकान में से सब कुछ खरीदना चाहते हो?

  • मैं वाकई संजीदा हूँ।

हम आपकी दुकान की हर एक चीज़ खरीदना चाहते हैं

और हम उसकी कीमत चुकाएंगे।

  • यह सब कुछ निश्चित रूप से बिक्री के लिए ही है।

  • ठीक है।

  • क्या तुम्हें इसे पैक करने में मेरी मदद चाहिए?

  • बस यह सब इस टोकरी में डाल दें।

सारा सामान समेटना शुरू करो, हमें यह सब चाहिए।

  • अगर कोई जानता है कि अपनी खुद की दुकान कैसे खरीदनी है

तो यह वे लोग हैं जो यहाँ काम करते हैं।

  • ठीक है, मैं इसे पकड़ लिया है।

  • आप चाहते हैं कि मैं खींचूं?

  • हाँ, खींचिए, खींचिए, खींचिए।

  • हम यह सभी जैकेटें जरूरतमंद लोगों को

दान करने जा रहे हैं।

तो यह वास्तव में बहुत अच्छी बात है

कि हमें उनके लिए यह सभी गर्म और नर्म जैकेटें मिलीं हैं,

क्योंकि बाहर काफी ठंड है।

  • क्या आप लोगों को चेहरा आरामदायक रखने के लिए कुछ चाहिए?

  • यह जैकेटें 340 डॉलर की एक हैं।

मैंने उन में से 8 निकाल ली हैं।

  • क्या? यह लोग इतनी महँगी जैकेटें बनाते हैं!

  • अरे, यह जरूरतमंद लोगों के लिए है। हाँ!

  • हाँ।

  • यहाँ लगभग सात हज़ार डॉलर की टोपियाँ मौजूद हैं।

  • 7,000 डॉलर की टोपियाँ?

  • हाँ, सिर्फ टोपियाँ।

  • अभी ऐसी चार दुकानें और भी हैं।

  • हाँ सो तो हैं!

  • यह किसका विचार था?

  • पूरी तरह से तुम्हारा।

  • बहुत सही।

  • मैं सेवानिवृत्ति की ओर बढ़ रहा हूं।

  • मैं आपको गोल्फ कोर्स पर मिलूँगी।

  • मैं अपने दिमाग का इस्तेमाल कर रहा हूं।

मुझे नहीं पता कि अब मुझे इसके साथ कहाँ जाना है।

  • जिमी ने सब कुछ कह डाला।

  • क्या हम यह कर सकते हैं?

  • मुझें नहीं पता।

  • वे हमारे द्वारा खरीदी जा रही हर वस्तु हाथ से लिख रहे हैं।

क्यों न मैं चीजों को आसान बना दूँ?

क्या आप जानते हैं कि दुकान की सभी वस्तुओं की कीमत क्या है?

  • सभी वस्तुओं की कुल लगभग कीमत, हाँ।

सब मिला कर लगभग 75,000 डॉलर होंगे।

  • तो 85,000 डॉलर तय करते हैं!

85,000 डॉलर?

जी हाँ, 85,000 डॉलर।

सब कुछ समेट लो।

अब हमें कुछ स्कैन भी नहीं करना है।

जब मैंने कहा था कि हम इस दुकान का हर सामान

खरीदेंगे तब मैं मजाक नहीं कर रहा था।

और जाहिर है मुझे सैकड़ों कमीज़ों, जैकेटों

और जूतों की जरूरत नहीं है।

तो, हम इसे सैल्वेशन आर्मी को दान करने जा रहे हैं।

  • ठीक है।

  • और जैसा कि आप देख सकते हैं,

यह बिल्कुल नया सैल्वेशन आर्मी स्टोर है।

उनके पास अभी अलमारियों में सामान तक नहीं है।

और इस तरह हमने यहाँ सारा सामान रख दिया।

पाँच में से एक दुकान तो निपट गई।

अब हम GameStop में से सब कुछ खरीदने वाले हैं।

यह मज़ेदार होने वाला है।

मैं सीधे मुद्दे की बात करूँगा।

मैं इस दुकान में से सब कुछ खरीदना चाहता हूँ।

  • मुझे तो इसमें कोई समस्या नहीं दिख रही है।

  • मुझे भी कोई समस्या नहीं दिख रही है।

  • ठीक है, मैं सबको बुलाने जा रहा हूँ।

कार्ल, तुम यह दीवार सँभालोगे।

  • यह वाली।

  • क्रिस, तुम यह दीवार सँभालोगे।

  • ठीक है।

  • नोलन, तुम यह दीवार सँभालोगे।

  • समझो हो गया।

  • चाड, चाड, चाड, चाड।

पिछले वीडियो में तुमने बहुत कुछ फेंका था।

तुम काफी विनाशकारी थे।

बहुत सारे लोगों को यह पसंद नहीं आया।

मुझसे वादा करो कि तुम कुछ भी नहीं फेंकोगे।

  • मैं नहीं फेंकूँगा, बिल्कुल नहीं।

  • ठीक है, ठीक है।

बहुत ही अच्छा।

वाह।

क्या मैं यह भी खरीद सकता हूँ?

  • हाँ, यह 15 सेंट की एक है।

  • ठीक है। अब हम रैक खरीद रहे हैं।

जब हम ‘सब कुछ’ कहते हैं, तो इसका मतलब ‘सब कुछ’ होता है।

  • उन्होंने ‘फार क्राई 6’ बना दिया?

क्या किसी ने इसे खेला?

  • शॉन, यहाँ तुम्हारी क्या रणनीति है?

  • सावधान रहना और कुछ भी नष्ट नहीं करना।

  • हमें मोज़े मिले।

हमारे टोपियाँ मिलीं, काफी ठंड हो रही है।

  • एक दुकान में प्लेस्टेशन 4 वाले ‘एवेंजर्स’ की

कितनी प्रतियां होनी चाहिए?

यह संभवत: उनकी कुल बिक्री से अधिक है।

  • हाँ, क्योंकि मैं वहाँ सिर्फ एक से अधिक गिन पा रहा हूँ।

  • मुझे एक और टोकरी चाहिए, यह भर गई है!

  • हमारे पास वीडियो गेम से भरी पाँच टोकरियाँ हैं।

मुझे लगता है कि हमें स्कैनिंग शुरू कर देनी चाहिए।

  • इसमें बहुत समय लगने वाला है।

  • तुम्हें क्या लगता है कि इसमें कितना खर्च आएगा?

  • बहुत ज़्यादा।

  • बहुत ज़्यादा, हाँ।

  • जब तक हम यहाँ हैं, मैं इस अवसर पर यह कहना चाहता हूँ

कि जो भी गेम हम अभी खरीद रहे हैं, उनमें से कोई यदि हमें

प्रायोजित करना चाहें, तो मैं आपसे धन लेने के लिए तैयार हूँ।

  • या तो मुझे वह सभी प्यारे हैं या मेरी अभी कोई राय नहीं है।

  • अब तक लगभग 30 हज़ार डॉलर खर्च हो चुके हैं

लेकिन शुक्र है कि वह काफी सामान निकालना चाहते हैं।

  • सुनो, क्या हम इस सब की एकमुश्त कीमत चुका सकते हैं?

चुप रहो।

हमने यह पूरी दीवार साफ कर दी।

अब इस दीवार को साफ कर रहे हैं।

हम बहुत अच्छी प्रगति कर रहे हैं।

यह एकदम अद्भुत है।

यह सच में 1,000 से अधिक वीडियो गेम हैं।

जैसा कि आप देख सकते हैं पूरा GameStop खाली हो चुका है।

हमने सब कुछ खरीद डाला।

और अब उस पल का समय आ गया है जिसका आप इंतजार कर रहे थे।

अभी वह रसीद खींच रहा है।

हे भगवान।

  • वह अब जाकर खत्म हुई।

  • अगर मेरे कहने पर कि हम सब कुछ खरीदेंगे, आपने मुझ पर

विश्वास नहीं किया, तो अब आप जान गए होंगे।

इस दुकान से खरीदे गए गेम्स के साथ

मैं कुछ खास करना चाहता था।

इसलिए हमने सब कुछ सजा कर बाँधने का फैसला किया।

और अब हम Boys & Girls Club में हैं

जो जरूरतमंद बच्चों की मदद करने वाली एक समाजसेवी संस्था है।

और हम सजे-धजे हज़ारों गेम्स और अन्य सामान यहाँ देने वाले हैं

ताकि वे अब तक का सबसे अच्छा क्रिसमस मना सकें।

यह एक गेमर समर्थक कदम है।

और यह मेरे लिए वाकई खास है।

मैं वास्तव में आशा करता हूँ कि यह गेम्स सच्चे अर्थों में

इन बच्चों को खुशी दें।

  • इस अगली दुकान के लिए,

हम कुछ ऐसा करने जा रहे हैं थोड़ा सा अलग होगा।

हम इस कार लॉट में खड़ी हर कार खरीद रहे हैं।

  • फिर से।

  • मजेदार कहानी, इस वीडियो में

हमने लॉट में खड़ी हर कार खरीद डाली थी।

तो अब हम दूसरी बार ऐसा कर रहे हैं।

आइए देखें कि वे क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

  • क्या चल रहा है माइक? काफी अर्सा हो गया।

  • अरे, यह मिस्टर बीस्ट का जिमी है।

  • मैं वास्तव में यहाँ फिर से बहुत कुछ खरीदने आया हूँ।

  • फिर से?

  • फिर से।

  • आह, मेरे भगवान।

  • मुझे माफ़ करें।

ठीक है, तो हम चलते हैं।

ठीक है।

  • आपको धन्यवाद।

  • चलो इसे करते हैं।

हमारे पास पिछली बार से एक ही बैनर है।

मैंने इससे कभी छुटकारा नहीं पाया।

मैंने सचमुच इन सभी कारों को यहाँ खरीदा है

और मुझे यह भी नहीं पता कि मैंने क्या खरीदा है।

  • क्या यह ‘कॉल ऑफ़ ड्यूटी’ वाली हमर है?

  • हाँ, वास्तव में।

  • क्या?

  • मैं चाबी खोजने की कोशिश कर रहा हूँ।

  • तुम इसे दान करने जा रहे हो?

  • लड़कों तुम जानते हो कि हमें क्या करना है।

उन सभी की कीमत 0 डॉलर रखो।

यहाँ कार के लिए पैसे लेना गैरकानूनी है।

  • मुझे नहीं पता कि कानून कैसे काम करता है,

  • अरे दोस्तों, हमारे पास पहला ग्राहक आ गया।

मुझे परवाह नहीं है।

कैली, तुम उनमें से एक ले लो।

क्रिस, तुम उनमें से एक ले लो।

  • तो आप कार में क्या ढूंढ रही हैं?

  • सच कहूँ तो कुछ भी।

  • ठीक है, मैं जल्दी से चाबी लाता हूँ।

मैं फौरन वापस आऊँगा।

  • ओह, मुझे नहीं पता था कि मुझे चाबियां मिलने जा रही हैं।

अरे, यह तो कमाल है।

बस हो गया?

  • यह पूरी तरह से मुफ्त है।

  • हे भगवान।

  • मैंने एक बिक्री की, जिमी!

हाँ, कार बेचना आसान है।

हर कोई ऐसा क्यों नहीं करता?

  • यह वाली?

  • हाँ, काली वाली एकदम सही है।

  • लो जी, सौदा हुआ।

  • ओह, यह तो कमाल है। मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा।

मैं यहाँ अपने परिवार के लिए

एक अच्छी कार लेने के लिए आया था।

मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।

धन्यवाद मिस्टर बीस्ट।

  • यह बहुत सही से हुआ।

आओ जश्न मना कर उन्हें दिखाते हैं कि हम कैसे काम कर रहे हैं।

तीनों हाथ एक साथ।

  • हे।

  • हलो? आप किस तरह की कार चाहती हैं?

  • मेरे बेटे को उसका परमिट मिलने वाला है।

तो मुझे उसके लिए कुछ चाहिए।

  • ओह। मैं कारों के बारे में कुछ नहीं जानता,

लेकिन यह अच्छी दिख रही है।

बधाई हो। अब यह आपकी है।

  • सच में?

  • हाँ।

  • मेरा बेटा बहुत खुश होगा!

  • यह बेहतरीन है, एक लाजवाब उपहार है।

  • यहाँ बहुत कुछ हो रहा है।

चैंडलर किसी की मदद कर रहा है।

नोलन भी किसी की मदद कर रहा है।

क्रिस भी किसी की मदद कर रहा है।

कार्ल भी किसी की मदद कर रहा है।

यह सब हो क्या रहा है?

  • तो बधाई हो।

अगर आप इसे चाहती हैं, तो यह पूरी तरह से आपकी है।

सुनने में कैसा लगता है?

  • क्या सच में?

  • हाँ बिल्कुल।

  • मैं बहुत खुश हूँ। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

  • बधाई हो, अब आपके पास एक ट्रक है।

  • क्या यह कानूनी तौर पर वैध है?

  • कौन सी आपको सबसे ज्यादा अच्छी लग रही है?

  • यह वाली मुझे सबसे ज्यादा अच्छी लग रही है।

  • तो फिर वही।

ठीक है, अब यह आपकी है।

  • क्या वाकई?

  • हाँ। यह बिल्कुल मुफ्त है।

  • मतलब, एकदम फ्री?

  • हाँ।

  • हाँ।

  • आपको यह पसंद है?

  • मुझे यह बहुत पसंद है।

  • ठीक है, तो यह पूरी तरह से आपकी है।

  • आप सभी ने वास्तव में एक सपना सच किया है।

और आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।

  • जैसा कि आप देख सकते हैं, अब तक हमने

इस आखिरी कार को छोड़कर सभी कारें दान कर दी हैं।

इस आखिरी कार के साथ समस्या यह है कि यह खुद गियर बदल कर चलाई

चलाई जाने वाली स्टिक कार है, और कोई इसे चलाना नहीं जानता।

मेरी जानकारी में सिर्फ एक व्यक्ति को छोड़कर।

आप स्टिक कार को चलाना जानते हैं, है न?

  • हाँ।

  • हाँ, टिम्मी!

  • हाँ! टिम्मी!

  • टिम्मी को एक कार मिल गई!

  • आप एक अच्छे कैमरामैन हैं। पेश है एकदम नई कार।

  • हाँ।

  • तो टिम, क्योंकि आप जानते हैं कि इस चीज़ को कैसे धकेलना है

इसलिए आपको अभी एक मुफ्त कार मिली है।

  • हाँ!

  • और उस कार के साथ ही अब निपट चुकी हैं तीन दुकानें।

अभी दो और बची हैं।

हम चौथी दुकान पर हैं।

आप पहले से ही जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं।

  • हम सब कुछ खरीदने जा रहे हैं।

  • एक बार फिर से पूछ रहा हूँ,

मैं आपकी दुकान में से सब कुछ खरीद रहा हूँ, आप तैयार हैं ना?

  • हाँ।

  • तुम लोग लग जाओ, यहाँ कुछ टोकरियाँ हैं।

तुम जानते हो कि तुम्हें क्या करना है।

मुझे इस दुकान में सब कुछ चाहिए!

  • चलो, चलो, चलो, चलो, चलो!

  • बाप रे।

  • हे भगवान।

  • ठीक है, कार्ल। गोल्फ की गेंदें उठाओ।

  • देखिए इस दुकान में कितना सामान है।

यह बहुत महंगा होने वाला है।

  • मुझे लगा कि यह एक फर्जी कॉल है।

और फिर वह वास्तव में आ गया।

  • इस तरह मैंने एक द्वीप खो दिया,

क्योंकि मैं कॉर्न होल शॉट नहीं बना सका।

  • इनमें से कुछ बेसबॉल बैट 500 डॉलर के हैं।

  • क्या कहा?

बेसबॉल का बल्ला 450 डॉलर का कैसे हो सकता है?

  • जिमी, क्या मैं इसे रख सकता हूँ?

  • क्या तुम परोपकारी संस्था हो?

  • शायद। ठीक है, तुम सही हो।

ठीक है, मैं इसे दान कर दूँगा।

  • हमें इसे यहाँ से निकालना होगा, है ना?

  • हम इसे खरीदने जा रहे हैं।

  • मैं समझ गया।

  • अरे, धीमे चलो।

धीमे चलो यार!

  • हमने स्थानीय हाई स्कूल कोचों के एक समूह को बुलाया है

और हम उन्हें उनकी टीमों के लिए खेल उपकरण देंगे।

बुनियादी तौर पर हम इस दुकान में सब कुछ खरीद रहे हैं।

आप अपनी टीमों के लिए यहाँ से जो कुछ भी उठाते हैं, आप उसे

रख सकते हैं, तो जाएँ और जो कुछ भी आप चाहते हैं उसे उठा लें।

  • वे कोच हैं, वे सभी जानते हैं कि कड़ी मेहनत क्या होती है।

  • क्या आपके बच्चे भाले का इस्तेमाल कर सकते हैं?

  • मैं निश्चित रूप से भाले का उपयोग कर सकता हूँ।

  • आपके खिलाड़ी बहुत खुश होने वाले हैं।

यह सब हो क्या रहा है?

  • हमें बीते लगभग 10 वर्षों से

नए शोल्डर पैड्स की जरूरत है।

  • ओह, सच में।

  • हम अपने राज्य के सबसे गरीब क्षेत्रों में से एक से हैं

और हमारे बच्चे कभी-कभी बिना खेल उपकरणों के ही खेलते हैं।

और यह उनके लिए जबरदस्त फायदेमंद साबित होने वाला है।

जिस तरह आप लोग अपने समाज के कल्याण के लिए

योगदान कर पाने में सक्षम हो पा रहे हैं।

आप सभी ने इसके लिए जो कुछ भी किया, उसकी मैं सराहना करता हूँ।

  • हर कोई बहुत धन्य है।

  • यह निश्चित रूप से पूरे समुदाय के लिए बहुत धन्य रहा है।

  • अविश्वसनीय। इन सब चीज़ों को देखिए,

आपको थोड़े पीछे हट कर देखना होगा और बस भगवान को धन्यवाद

कहना होगा और इस को भी धन्यवाद कहना होगा।

  • इस में काफी समय लगा, लेकिन आखिरकार पूरी दुकान खाली हो गई।

और अगर आप सोच रहे हैं इस पर कुल खर्च क्या आया,

आप उन्हें पढ़ कर बताएँगे?

  • 85,000 डॉलर।

  • इस पूरी दुकान के लिए 85 हज़ार डॉलर।

तो, यह लीजिए।

और हम अगली दुकान पर जा रहे हैं।

और अब हम खरीदने वाले हैं

पाँचवीं और अंतिम दुकान, Food Lion

हम पहले ही चार दुकानें खरीद चुके हैं।

  • हा!

  • तुमने हा नहीं किया।

  • हा!

  • मुझे सब कुछ चाहिए।

  • तो ठीक है चलो चलते हैं।

तुम दाईं ओर से शुरू करो, मैं बाईं ओर से शुरू करूंगा।

  • मुझे लगता है कि मैं रैंच सेक्शन से शुरुआत करने वाला हूँ।

यह अविश्वसनीय है कि मैं रैंच पर 10 हज़ार खर्च करने वाला हूँ।

  • अभी हमें सिर्फ मैकरोनी पर ध्यान देने की जरूरत है।

यह बहुत सारी है।

  • मुझे लगता है कि हमारे पास पर्याप्त चॉकलेट हैं, नहीं क्या?

  • क्या हमारे पास वह सब आ गईं?

मुझे खेद है, क्या हमारे पास वह सब आ गईं?

  • नहीं नहीं, चॉकलेट बहुत ज़्यादा हैं।

  • नहीं मुझे माफ कर दो।

शायद हमारे पास वह सब आ चुकी हैं।

क्योंकि तुमने अभी कहा था कि हमारे पास वह पर्याप्त हैं।

  • नहीं, हमारे पास सारी चॉकलेट नहीं हैं।

  • हमारे पास सभी चॉकलेट नहीं हैं।

  • ठीक है, चलो बाकी चॉकलेट ले लेते हैं।

हमारी पहली टोकरी भर गई।

आइए देखें कितना सामान सिमटा।

  • अभी ज्यादा नहीं।

  • ऐसा लगता है कि अभी हम यहाँ तक भी नहीं पहुँचे।

हमें तेजी से आगे बढ़ना होगा।

  • और तेज।

  • बीन्स निकालो, बीन्स निकालो, बीन्स निकालो।

  • बीन्स, बीन्स, बीन्स।

  • हमने वास्तव में अभी तक कुछ नहीं किया है।

  • पूरे तीन मिनट हो गए।

इस पूरे गलियारे में अभी तक

सामान के तीन भाग बचे हुए हैं।

  • हे भगवान।

  • ठीक है। मेरे पास रैंच से भरी टोकरी है।

  • तुम्हें पता है, वे मुझे रैंच कहते हैं।

  • क्यों?

  • क्योंकि मैं ऐसे कपड़े पहनता हूँ।

  • देखो अभी और कितना सामान शेष है।

मैंने अपने गलियारे में शुरुआत भी नहीं की।

  • और ज़्यादा मैक, शॉन, जल्दी करो।

  • हम यह कैसे करें?

देखो यह कितना लंबा है।

  • इसमें सालों लगेंगे।

  • मैं कुछ फोन करने वाला हूँ, हमें मदद की जरूरत है।

  • हाँ, ज़रूर।

  • कैसे हाल हैं।

क्रिस, आगे बढ़ो और अपने मैक और पनीर को फेंकना शुरू करो।

  • अरे हां।

  • नोलन, रैंच को उतारने में मेरी मदद करो।

यह सब पूरी दुकान के 1% से भी कम है।

Food Lion ने टोकरियाँ पैक करने में मदद के लिए लोग बुलाए हैं।

यह सब बहुत हास्यास्पद है।

  • नोलन, यह रहे कुछ रैंच।

  • नहीं, मैंने अभी-अभी रैंच निपटाए हैं।

  • हम एक घंटे से लगे हुए हैं।

हमने अभी तक एक भी गलियारा साफ नहीं किया है

और दुकान में 16 गलियारे हैं।

मुझे लगता है कि हमें और कर्मचारियों को लाने की जरूरत है।

इस वीडियो की शुरुआत में,

हमने एक कपड़े की दुकान में से सब कुछ खरीदा।

फिर हमने एक पूरा GameStop खरीदा, फिर एक कार लॉट,

और फिर एक पूरी खेल की दुकान।

और अब हम एक पूरा Food Lion खरीद रहे हैं।

और सबसे बढ़कर, यह वीडियो प्रायोजित नहीं है।

मुझे आज निश्चित रूप से कुछ लाख डॉलर का नुकसान हुआ है।

तो अगर आप मुझ पर एक एहसान कर सकते हैं और

shopmrbeast.com पर जा कर कुछ सामान खरीद सकते हैं

तो यह मेरे लिए बहुत मायने रखेगा।

क्योंकि मैं हर वीडियो पर लाखों डॉलर का नुकसान

बर्दाश्त नहीं कर सकता।

  • यह खत्म होने में ही नहीं आ रहा है।

  • अब तक, हम भोजन पर 30,000 डॉलर से अधिक खर्च कर चुके हैं।

यह हास्यास्पद है।

  • यह भोजन से भरी हुई गाड़ी है।

और आप सोच सकते हैं कि यह पागलपन है

लेकिन हमारे पास भोजन से भरी एक और गाड़ी है।

जो आपको पूरा पागलपन ही लगेगा।

भोजन से भरी 2 गाड़ियाँ?

क्या हो अगर मैं बताऊँ कि कि हमारे पास एक तीसरी गाड़ी भी है।

  • नहीं!

  • खाने से भरी हुई!

  • नहीं, तीसरी नहीं!

  • क्या मैं यह होलोग्राफिक डायनासोर लंच बॉक्स रख सकता हूँ?

  • अगर तुम पुडिंग की पूरी शेल्फ़ को साफ़ कर दोगे, तो हाँ।

  • हो जाए।

  • टैको।

  • जल्दी जल्दी भरो।

  • मैं ऐसा ही कर रहा हूँ।

  • अपनी माँ को गौरवान्वित करो।

  • मैं कोशिश कर रहा हूँ।

  • शॉन, मैंने तुम्हें अभी एक घर दिया है।

कम से कम तुम बीन्स को तो जल्दी भर सकते हो।

  • क्या बस इतनी ही पुडिंग है?

  • हाँ बस इतनी ही पुडिंग है।

  • यह रहा तुम्हारा 3D डाइनो सैंडविच बॉक्स।

  • वाह। शुक्रिया।

  • कोई बात नहीं

उसे खुश रखना बहुत आसान है।

हम अब तक सचमुच 300 से अधिक टोकरियाँ भर चुके हैं।

कुल मिलाकर, सभी निकासियों में,

हमने अब तक 70000 डॉलर से अधिक खर्च किए हैं।

और हम अभी तक केवल 20% रास्ता तय कर पाए हैं।

  • हाँ, अभी हमें बहुत दूर जाना है।

  • मैं अपने बैंक को फोन करने जा रहा हूँ।

अब तक, हम इस गलियारे को साफ कर चुके हैं।

हम लगभग इस गलियारे को भी साफ कर चुके हैं।

और इस वाले को भी।

  • रुको, रुको, रुको, रुको।

हम अभी तक सब कुछ नहीं निकाल पाए।

हम इस सुनहरी मछली को भूल गए।

  • खा जाओ इसे, खा जाओ इसे, खा जाओ इसे, खा जाओ इसे।

  • मैं नहीं खाऊँगा

  • हमने 20 घंटे पहले दुकानें खरीदना शुरू किया था।

मेरे और लड़कों के लिए यह बहुत लंबा दिन रहा है।

मैंने मैनेजर से बात की और हम दोनों सहमत हैं कि

यह हमारे समाज के लिए सर्वोत्तम रहेगा

अगर मैं केवल आधी दुकान खरीदूँ।

और चिंता न करें, उनके पास एक खाद्य सामग्री ट्रक

अगले एक घंटे में उतरने वाला है।

कल सुबह तक सारा सामान फिर से भर जाएगा।

  • शीर्षक को पाँच से साढ़े चार दुकानें कर दो।

  • चुप रहो।

  • तो जैसा मैंने कहा, हमने पूरी दुकान नहीं खरीदी।

हमने उसका आधा सामान ही खरीदा।

हम जिम्मेदारी से रहना चाहते थे इसलिए

हमने अपने समाज के लिए यहाँ खाना छोड़ दिया।

लेकिन आधा Food Lion भी काफी महंगा है।

तो कुल खर्च क्या है?

  • 122,082 डॉलर और 15 सेंट

  • 122,000 डॉलर, इतनी रकम से मैं रह सकता हूँ।

देखिए यह रसीद कितनी लंबी है, मैं मजाक नहीं कर रहा हूँ।

यह वास्तव में GameStop की रसीद जितनी हो सकती है।

यह इतनी लंबी है।

अभी हमारे सामने भोजन से भरे सात वाहन हैं

और हम उन्हें एक फ़ूड पेंट्री में ले जाकर

जरूरतमंद लोगों को सारा खाना दान करने वाले हैं।

अब हम आठ गाड़ियों के साथ अपनी फूड पेंट्री में हैं।

इनमें एक और गाड़ी थी जिसके बारे में मुझे पता भी नहीं था।

यह भोजन से ऊपर तक भरी हुई हैं।

देखिए यह कितना शानदार लगता है।

और यह मेरा साथी डैरेन है।

तो जब हमने एक पशु आश्रय के सभी कुत्तों को गोद लिया था,

तब यह वहाँ काम करता था और मुझे यह बहुत पसंद आया।

और मैंने पूछा कि क्या यह फूड पैंट्री चलाने में मदद करेगा?

और इस ने कहा

  • मिस्टर बीस्ट को कभी ना नहीं कहा जाता।

  • इसने ठीक यही कहा था।

और इस तरह, यह यहाँ आ गया

और इस फूड पैंट्री को चलाने में मेरी मदद कर रहा है।

अभी तक मैंने आपको अपनी फूड पैंट्री के बारे में नहीं बताया

लेकिन अभी तक हम 30000 से अधिक भोजन बाँट चुके हैं

और इस फूड फ्रंट की मदद से यह संख्या दोगुनी हो सकती है।

मैंने Beast Philanthropy नाम से एक दूसरा चैनल बनाया है

जिस पर मैं अपनी फूड पैंट्री और वास्तविक आवश्यकता वाले लोगों

की मदद के बारे में ब्लॉग बनाना चाहता हूँ।

मैं वाकई लोगों की ज़िन्दगियाँ बदलना चाहता हूँ।

और आशा है एक दिन हम इस फूड पैंट्री की मदद से लाखों लोगों

को खाना दे पाएँगे।

  • हम ऐसा ज़रूर करेंगे।

  • तो हाँ, इस वीडियो के लिए हमने बहुत सारा धन खर्च किया।

अगर आप अभी तक shopmrbeast.com पर

नहीं गए हैं, तो कृपया वहाँ से

कुछ सामान अवश्य खरीदें।

मुझे विश्वास है कि मैंने कुछ 600-700 हज़ार डॉलर खर्च किए हैं।

और यह देखने के लिए आपका शुक्रिया।

अगर आप सब्सक्राइब करेंगे, तो मुझे सच में बहुत खुशी होगी

अगर आप सब्सक्राइब करेंगे, तो मुझे सच में बहुत खुशी होगी

अगर आप सब्सक्राइब करेंगे, तो मुझे सच में बहुत खुशी होगी

As an Amazon Associate I earn from qualifying purchases 🛒
के साथ बनाया गया (ノ◕ヮ◕)ノ🪄💞💖🥰 across the gl🌍🌏🌎be