अंतिम में दौड़ना बंद करने वाला जीतेगा $20,000 | MrBeast

🎁Amazon Prime 📖Kindle Unlimited 🎧Audible Plus 🎵Amazon Music Unlimited 🌿iHerb 💰Binance

वीडियो

ट्रांसक्रिप्ट

- हमारे पास चार ट्रेडमिलें और चार प्रतियोगी हैं।

ट्रेडमिल से आखिर में उतरने वाले व्यक्ति को

उनके द्वारा चले गए प्रत्येक मील के लिए $1,000 मिलेंगे।

तो अगर क्रिस उतरने वाले आखिरी व्यक्ति होते हैं

और वह 50 मील दौड़ते हैं, तो उन्हें 50,000 डॉलर मिलेंगे।

जितना अधिक वे दौड़ेंगे, वे उतने ही पैसे बनायेंगे।

आप चारों,

कृपया ट्रेडमिलों पर चढ़ जाएँ।

उन्हें 3.3 पर सेट करें।

तो सार यह है।

आप में से जो कोई भी दौड़ना/चलना/जॉगिंग करना बंद करता है,,

मुझे नहीं पता कि आप क्या करते हैं, वो जीत जाएगा।

  • क्या हमें अनुमति है?

  • क्या!

  • हमारे पास वो अभी आयी हैं।

  • हमने सचमुच अभी-अभी बिना आस्तीन की टी-शर्टें

बनाना शुरू की हैं, और चैंडलर ने

पहले ही एक को फाड़ दिया है और-

  • बिना आस्तीन की टी-शर्ट के लिए बहुत पतला हूँ।

  • मुझे आपके निप्पल पसंद हैं।

  • धन्यवाद।

  • अगर सिर्फ एक पैर जमीन को छूता है, तो आप बाहर हो जाएँगे।

बिना किसी सवाल जबाब के।

आखिरी बात, आप जो कुछ भी चाहते हैं, हम उसे लाएँगे।

तुम लोगों को मेरी उपस्थिति में मरने की अनुमति नहीं है।

आप सभी लोग क्रिस को पहले से ही जानते हैं।

यह मार्कस है। आप उनसे कुछ कहना चाहते हैं?

  • हेलो दोस्तों, मेरा नाम मार्कस है।

बस इस बारे में इतना ही।

  • आप चैंडलर को तो जानते ही हैं,

वो इंसान जो बहुत ज्यादा हारता है।

क्या आप आज इसे बदलने वाले हैं?

रुको, रुको।

  • ठीक। मैं यह नहीं कर रहा हूँ।

  • तुम गिरने वाले हो।

चैंडलर, हम तब तक चुनौतियाँ करने वाले हैं

जब तक आप जीत नहीं जाते।

तो बस जल्दी करो और जीतो।

  • ठीक है, चलो जीतते हैं दोस्तों।

  • और फिर यह टाय है-

  • नमस्ते।

  • अनाज वाले वीडियो से।

आप लोगों को वह बहुत पसंद आया,

इसलिए हम उसे वापस ले आए।

तो क्रिस, आप अभी कैसा कर रहे हैं?

  • मैं अभी 9MPH की गति पर दौड़ा।

मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।

  • आप कैसा कर रहे हैं मार्टिन, वाह,

आप पहले ही पसीना बहा चुके हैं।

आप कैसा महसूस कर रहे हैं, चैंडलर?

  • मैं बहुत अच्छा कर रहा हूँ, बॉस।

  • ठीक है, तुम सब थोड़े थके हुए लग रहे हो।

तो चलो इसे थोड़ा और रोचक बनाते हैं।

वर्तमान में, वे 3.5 मील प्रति घंटे की गति पर हैं।

क्रिस, अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हें एक मौका दूँगा,

आप उस पाँसे को फेंक सकते हैं

और उस पर जो कुछ भी आएगा,

आपको अपना ट्रेडमिल एक मिनट के लिए उतने पर सेट करना होगा।

तो आप एक भी ला सकते हैं

और एक मिनट के लिए चलने का मौका पा सकते हैं।

  • दो।
  • दो।

तो अब आपको अपने ट्रेडमिल को

एक मिनट के लिए धीमा करना होगा।

आपको दो की गति पर चलना होगा।

देखो वह कितना धीमा चल रहा है।

आपको कैसा लग रहा है?

  • ऐसा लगता है कि मैं पैसा नहीं कमा रहा हूँ।

  • लो, चैंडलर, तुम इसे करो।

पाँसे को फेंको। दो!

ठीक है, तो आप इसे दो पर ले जा सकते हैं।

पाँसे को फेंको।

  • छह।
  • पाँच।

उसे इसे पाँच तक बढ़ाना होगा।

टाय, कृपया एक लाएँ नहीं तो दर्शक मुझे मार डालेंगे।

  • वो क्या है?

  • छह।

  • दो।

दर्शक आपको परेशान होते नहीं देखना चाहते।

  • यह अच्छी चीज है कि ये नयी

बिना आस्तीन वाली टी-शर्टें हवादार हैं।

  • मैं जानता हूँ। आपको ये कहाँ से मिले?

  • ShopMrBeast.com पर।

  • अरे, चैंडलर, क्या तुम्हें कुछ चाहिए?

दरअसल, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

टाय, आपको क्या चाहिए?

  • गशर। मुझे गशर दो।

  • क्या? वो मेरी पसंदीदा चीज है।

  • मार्कस, क्या आपको कुछ चाहिए?

  • फ्रूट स्नैक्स।

  • क्या आप जाकर उसके लिए फ्रूट स्नैक्स ला सकते हैं।

  • जी, बिलकुल, कप्तान।

  • कोई और पाँसा फेंकना चाहता है?

ओह।

ओह, आपको एक आया।

अब जबकि आप एक की गति पर हैं, तो ये रहे आपके फ्रूट स्नैक्स,

इनका आनंद लें।

  • धन्यवाद।

  • मैं पाँसा फेंकता हूँ।

  • ठीक है, तुम चाहे जो करो, छह मत लाना।

  • मुझे वो पैसे मिलने वाले हैं, यार।

  • चलो, महिलाओं, चलो काम करते हैं।

  • मेरे जूते खुले हुए हैं।

  • टाय, तुम कितने पर हो?

  • एक मील।

  • तो अगर आप अभी जीत गए, तो आपको $1000 मिलेंगे।

तुम्हारे बारे में क्या, चैंडलर?

  • मैं 0.986 मील पर हूँ।

  • तो आप लगभग $900 जीतेंगे।

  • 0.987।

  • $980।

  • 1.1 मील।

  • तो आप $1,100 जीतेंगे।

दोस्तों, वो बहुत कम पैसे हैं।

नम्बरों को बढ़ाओ।

मैं चाहता हूँ कि कोई यहाँ से $100000 के साथ घर जाए।

  • इसे चलने दो।

  • और जैसा कि मैंने कहा,

कृपया, कोई मेरी उपस्थिति में नहीं मरना।

वह मुझे बुरा बना देगा।

  • अभी तुम 10 की गति पर हो?

  • चलो 10 की गति पर चलते हैं।

बिजली चली जाती है

  • क्या हुआ?

  • हम अभी भी चल रहे हैं।

  • बिजली ने हमें धोखा दे दिया।

  • हाँ। चलते रहिये।

  • लेकिन वे अभी भी चल रहे हैं।

  • मुझे लगता है कि हम 10 की गति पर गए तो ऐसा हुआ।

  • ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हम सब 10 की गति पर गए।

  • ठीक है, हम सब फिर से 10 की गति पर नहीं जाएँगे।

  • हर कोई 10 की गति पर मत जाना।

  • सेब की चटनी पी रहा हूँ।

  • वह गेटोरेड है।

  • यह मेरी नाक में चली गयी।

आप इसकी एक चुस्की चाहते हैं?

  • जरूर।

  • और इसे पूरा साफ़ कर देना।

  • उसने सेब की चटनी के साथ

अपनी पिछली गलतियों को सुधार लिया।

  • आपने अभी-अभी कितनी सेब की चटनी ली है?

  • आपको गेटोरेड नहीं मिलेगा।

  • यह अच्छी है।

  • टाय, ये एक रूबिक क्यूब है। इसे लो।

लो यह एक रूबिक क्यूब है।

मार्कस, लो यह एक रूबिक क्यूब है।

क्रिस, लो यह एक रूबिक क्यूब है।

$300० मिलेंगे, यदि आप रूबिक क्यूब को हल करते हैं तो।

  • मैं वर्णांध हूँ।

  • लेकिन चैंडलर अपने सफल होने पर से

निगाहें मत हटाना।

  • ठीक है।

  • मुझे नहीं पता कि मैं यहाँ क्या कर रहा हूँ।

तुमने मुझे गिराने की कोशिश की।

  • तुम ठीक हो?

  • हाँ।

  • ठीक है, आप सब बस हार मान लेना चाहते हैं

और अगली चुनौती पर आगे बढ़ना चाहते हैं?

  • हाँ!

  • बस इसे फेंक दो। आप आखिरी हैं।

आपने चैंडलर पर हमला किया।

मैं आपको मार्कस के लिए पाँसा फेंकने देता हूँ।

एक! अरे! अब क्रिस के लिए पाँसा फेंको।

  • हाँ, हमें उसे बाहर करना होगा।

आह! मेड्रियोन, चैंडलर के लिए पाँसा फेंको।

  • हाँ, लेकिन मैंने इसे वहीं रखा जहाँ वह था।

  • दो! हे भगवान, तुम सिर्फ कम संख्याएँ लाने वाले हो।

टाय मार्कस का सबसे बड़ा प्रतियोगी है।

बेहतर होगा कि आप उसे बड़ी संख्या लाएँ।

  • ओह!

  • छह। और सबकी ओर देखो जैसे वो,

बमुश्किल बस चल ही रहे हैं और फिर टाय को देखो।

ठीक है दोस्तों,

तो मैं बाथरूम में छिपा हूँ

और मेरे पास एक रहस्य की बात है

जिसके बारे में मैं आप लोगों को बताना चाहता हूँ।

जैसा कि आप लोग जानते हैं,

चैंडलर ने अभी तक कोई चुनौती नहीं जीती है।

वह इन सब में हारा है।

हम तब तक “लास्ट टू लीव” चुनौतियों को करने जा रहे हैं

जब तक कि चैंडलर एक जीत नहीं लेता।

और आप लोग वास्तव में चाहते हैं कि वह एक जीत जाए।

इसलिए मैं कुछ खास करने जा रहा हूँ।

यदि चैंडलर एक चुनौती जीतता है,

तो मैं उसे पुरस्कार के अलावा और $50,000 का बोनस दूँगा।

तो यदि वह आज जीतता है,

तो उसे पुरस्कार के साथ-साथ $50,000 भी मिलेंगे।

तो शांत रहना, वह इसके बारे में कुछ भी नहीं जानता है।

अरे चैंडलर, तुम सच में इस चुनौती को जीतना चाहते हो।

  • हर दिन।

  • ठीक है।

  • मजाक भी नहीं कर रहा हूँ।

  • बस आपको जानकारी दे रहा था।

ठीक है, तो क्रिस, मार्कस के पास नियंत्रक है।

चैंडलर और टाय, सभी के पास नियंत्रक हैं।

वे अभी स्मैश ब्रोस खेल रहे हैं।

जो कोई भी इस खेल को जीतता है उसे $3000 मिलेंगे।

क्रिस इसमें बहुत अच्छा है,

इसलिए मैं आप तीनों को किसी तरह से टीम बनाने की सलाह दूँगा

नहीं तो वह निश्चित रूप से जीतने वाला है।

आप लाल और एक घड़ियाल हो ।

यार, तुम हरे और डंकी कोंग हो,

पीले और कप्तान फाल्कन।

आप नीले और लिंक हो।

  • हाँ।
  • सभी को लिंक पसंद है,

इसलिए वे आपको पसंद करते हैं।

ठीक है, मार्कस की एक पारी ख़त्म हो गयी है।

उसके पास केवल दो बची हैं।

  • नहीं, नहीं, नहीं, नहीं!

  • मार्कस बाहर हो गया है।

तीन बचे हैं, $3000 दाँव पर हैं।

अरे, क्रिस आप दोनों पर बढ़त हासिल कर रहा है।

हे भगवान।

  • मैं लगभग गिर गया था।

  • वह भूल गया कि वह ट्रेडमिल पर था।

यह अब एक बनाम एक है।

  • ओह!

  • अरे!

  • मैं सचमुच लगभग गिर ही गया था।

और मुझे लगा कि, “मैं या तो ट्रेडमिल से गिर जाता हूँ

या स्मैश ब्रोस में हार जाऊँ।”

मैंने सोचा कि, “मुझे स्मैश ब्रोस में हारना होगा।”

  • ठीक है, चैंडलर।

  • मुझे दे दो!

  • भागो!

तुम लगभग पकड़ने वाले थे।

  • मैंने इसे ले लिया।

  • अभी नहीं, उस हुक को मत खाओ।

  • नहीं।

  • आप सभी उस बर्गर को बाद में महसूस करने वाले हैं।

मुझे उम्मीद है कि तुम यह जानते हो।

  • मैं इसे अभी महसूस कर रहा हूँ।

  • क्या किसी और को चेहरे पर पानी की पिचकारी चाहिए।

  • अरे, सावधान रहो।

मैं शायद धीमा होना चाहूँगा।

  • मैं स्पीड हूँ, कचाऊ!

  • चैंडलर, आप अभी संघर्ष कर रहे हैं।

  • मैं एक बाघ हूँ।

  • क्रिस ने अब तक चार मील की दूरी तय की है।

मार्कस 4.2 पर है।

4.1।

चार। बस इतना ही।

तो यदि आप में से कोई एक जीतता है तो

आप लगभग $4000 जीतने वाले हैं।

देखते हैं कि अगर मैं लीगोस को गिराता हूँ तो क्या होगा?

कुछ नहीं

यह सवालों का गोला है।

जब वे उसे पकड़ते हैं तो जिस पर भी अँगूठा आएगा,

उन्हें उस प्रश्न को पढ़ना पड़ेगा।

  • कभी किसी और पर पादने का इलज़ाम लगाया है? हाँ बिलकुल।

  • हाँ, तुम हर समय मेरे साथ ऐसा करते हो।

मार्कस।

  • क्या आपने कभी आईने में चुम्बन करने का अभ्यास किया है? हाँ।

  • कमरे में सबसे उत्तेजित व्यक्ति? मैं।

  • नहीं, मैं आपसे सहमत हूँ, टाय।

  • क्रिस दीवार से दूर।

आप ठीक हैं? क्या आप ठीक हैं?

  • मैं ठीक हूँ। मुझे वह पसंद नहीं आया।

क्या आपने पूल में पेशाब की है? पिछले सप्ताह।

  • चैंडलर को अभी इसकी जरूरत है।

  • डा, डे, डे, डा!

ठीक है, बेबी, चलो 10 पर चलते हैं।

  • चैंडलर एक लबादा के साथ 10 की गति पर जा रहा है।

  • उस तकनीक को देखें।

  • सुपरमैन।

  • क्या?

  • आप यह किसके लिए कर रहे हैं?

  • तुम्हें पता है, बस यहाँ मैं हूँ, यार।

ओह, दुनिया को बचाने के लिए, हाँ।

एक पल के लिए भूल गया कि मैं कौन था।

  • ठीक है, टाय, तुम्हारी बारी।

  • मैं शक्ति से भर गया हूँ, भाई।

  • पाँच।

  • पाँच।

  • फाइवर, फाइवर।

  • यार, यहाँ अंदर और 10 डिग्री जितनी अधिक गर्मी हो गयी है।

  • बाएँ, बाएँ, बाएँ, दाएँ, बाएँ।

दो बार, बाएँ, बाएँ-

  • क्या यह सभी के लिए उपलब्ध है?

  • हाँ।

  • आप कैसे है?

  • हे क्रिस, आप अभी जो कर रहे हैं,

आप हमें उसके बारे में बताना चाहते हैं?

  • मैं पेशाब कर रहा हूँ। और मैं चल रहा हूँ।

थोड़ी बहुत बाहर निकली है।

  • तुम कर सकते हो, यार।

  • गुड़िया को उछालने का खेल खेलो। चैंडलर, चलो।

इसे पकड़ लिया।

  • हाँ।

इसे उछालो।

  • यह मेरी बच्ची है।

  • वह बच्ची उछालने की चीज नहीं है। यह एक बच्चा है।

  • क्रिस, आपको पैसे की क्या जरूरत है?

  • मैं एक घर बना रहा हूँ।

  • चैंडलर, चैंडलर, आप $7000 से क्या खरीदेंगे?

  • भोजन और नाश्ता?

  • आप लोग भविष्य के बारे में सोचने को लेकर काफी बुरे हो।

यह बहुत सारा पैसा है।

  • मैं एक बहुत बड़ी तस्वीर खरीदूँगा।

  • चलो देखते हैं।

  • चलो देखते हैं।

  • वाह!

ईउ!

  • ओह, वह पसीना है।

वह शुद्ध है।

  • यह घिनौना है।

तो आप शायद सोच रहे होंगे कि

यहाँ एक हरे रंग की स्क्रीन क्यों है?

  • क्यों?

  • क्यों?

  • क्योंकि आप डायनासोर से भाग रहे हैं।

हमारे पास आपके पीछे कौन है?

यह एक विशालकाय कीड़ा है।

  • हे भगवान, अलास्कन बुलवर्म!

  • चैंडलर, अब तुम्हारे पीछे अचार हैं।

भेड़िये और अचार हैं।

अब तुम समुद्र के बीच में हो।

  • हे भगवान, इससे जलन होती है!

  • क्या हमें मिलता है- इससे जलन होती है!

  • ठीक है, अब यह सामान्य हरी स्क्रीन है।

तो आप सभी का साहस कैसा है?

  • बढ़िया।

  • सज्जनों, अब आप इस छोटे से बच्चे से दूर भाग रहे हैं।

तार निकल गया

हे भगवान।

  • क्यों?

  • क्रिस यहाँ, हम आपको चार पर सेट कर रहे हैं।

मैं सभी को चार पर सेट कर रहा हूँ।

तीन बहुत अधिक समय ले रहा है।

  • आप धीमे नहीं दौड़ सकते।

आप दौड़ नहीं सकते। आप चल नहीं सकते।

आप बस इन चारों स्थितियों के बीच में चार की गति में हैं।

  • लो यह रहा, दोस्तों।

जल्दी से ठंडे हो जाओ।

  • अच्छा, यह केवल उन्हें ही मिला।

  • मैं आप लोगों को तेजी से दौड़ने में मदद करने वाला हूँ।

  • आप लोग किस पर दाँव लगा रहे हैं?

  • ट्रेडमिल्स पर।

  • ट्रेडमिल्स पर।

आपको लगता है कि ट्रेडमिल-

  • ट्रेडमिल्स ही अंत में जीतने वाली हैं।

  • रुको, रुको, क्या तुम छोड़ रहे हो?

  • रुको।

  • चैंडलर, चैंडलर, वाह, वाह, वाह!

नहीं! नहीं!

  • उसने छोड़ दिया। उसने छोड़ दिया।

  • ठीक है, चैंडलर

आपने छोड़ने से पहले नौ मील तय किए थे।

जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपको बुरा लगेगा।

  • ओह!

ओह, ठीक है।

  • जब चैंडलर चुनौतियों को छोड़ देता है,

तो अब आप एंडगेम में हो।

तो अभी चैंडलर हार गया है,

जिसका अर्थ है कि उसे $50,000 नहीं मिलेंगे।

हमारा अगला वीडियो “लास्ट टू लीव VR” होने वाला है।

उम्मीद है कि वह इसमें जीत हासिल करेगा।

यदि वह जीतता है तो

पुरस्कार अभी भी दाँव पर है।

और अगर वह नहीं जीतता है, तो उसके बाद उसे एक और मौका मिलेगा।

और अगर वह अगले दो वीडियो में हार जाता है,

तो चैंडलर के लिए कोई पैसा नहीं मिलेगा।

  • क्या चल रहा है?

  • मैंने अपना बर्गर गिरा दिया।

  • तुमने अपना बर्गर गिरा दिया?

  • उसने अपना हैमबर्गर गिरा दिया!

  • तकनीकी रूप से, आप जमीन पर गिरी

कई खराब चीजों को खा चुके हैं।

  • चैंडलर, जब आप इस वीडियो को देखेंगे,

तो मैं चाहता हूँ कि आपको पता चले कि,

आपको नहीं पता कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूँ,

लेकिन मैं चाहता हूँ कि आप यह जान लें कि यह अच्छा होगा, तो।

  • क्या? तुम किस बारे में बात कर रहे हो?

  • मुझे आशा है कि आप कल की चुनौती जीतेंगे।

मुझे आशा है कि आप जीतोगे।

  • रुको, क्या? कल एक चुनौती है।

ठीक है।

  • क्योंकि प्रशंसक चाहते हैं कि आप जीतें।

  • आप जानते हैं, चैंडलर को और उसकी हार को देखकर

मुझे उतना बेकार नहीं होने की प्रेरणा मिलती है।

  • टाय, प्रशंसकों के पसंदीदा, आप कैसा कर रहे हैं?

  • मैं बढ़िया हूँ।

  • हाँ। अब आपको कैसा लग रहा है जब चैंडलर चला गया?

  • ज्यादा बेकार नहीं।

उसने मुझे आखिरी चुनौती में छोड़ दिया था।

  • वाह।

  • वह आपके मिल्कशेक में चला गया।

  • यह ठीक है।

  • इसे छोड़ने वाला अगला व्यक्ति, $1,000 पाएगा।

क्या आप विचार कर रहे हैं?

  • उसे जल्दबाजी से इसमें मत धकेलो।

  • आप क्या सोचते हो?

आप $1000 नहीं चाहते हैं?

  • बिलकुल, नहीं।

  • ठीक है, टाय।

  • क्या हो रहा है?

  • यहाँ एक टोपी है।

एक तरफ पानी है। एक तरफ गेटोरेड है।

  • मुझे पहनाओ।

  • वाह।

  • ठीक है।

और फिर, लो यह रहा।

यह बिल्कुल फिट बैठता है।

इस तरफ गेटोरेड?

  • मुझे लगता है-

  • ईउ।

  • यार, यह शायद सबसे मजेदार चीज है

जिसे मैंने कभी देखा है।

  • मैं चुस्की नहीं ले सकता हूँ।

  • क्या आप अब चुस्की ले पा रहे हैं?

  • ओह, घटिया।

  • तुम क्यों दौड़ रहे हो?

  • क्योंकि मेरे पैर छोटे हैं।

अरे, अगर मैं बाहर होता हूँ तो आपने $1,000 कहा था?

  • अगले व्यक्ति के उतरने के लिए $1,000।

  • यार, रुको।

  • मायड्रेन, आप इसके बारे में कैसा महसूस करते हैं?

  • नहीं।

  • वह $10000 से अधिक जीत सकता है।

वह एक के लिए मुकाबला ख़त्म करने वाला है।

  • हाँ, मुझे यह पसंद नहीं है।

  • आपको यह पसंद नहीं है?

  • वह जानना चाहता है कि क्या आप इसे $2000 तक बढाएंगे।

  • मैं अधिकतम $1500 करूँगा।

  • अधिकतम $1500।

  • तुम उतर रहे हो?

  • आह!

  • मुझे इसपर यकीन नहीं हो रहा है।

  • आपको पैसे के लिए जाना चाहिए था।

आपको पैसे के लिए जाना चाहिए था।

  • अरे नहीं।

  • नहीं, हालाँकि तुम ठीक हो, बेबी।

तुमने वह किया, बेबी।

  • जीत के लिए एक सुट्टा।

  • देखने वाले सभी लोगों से,

क्या आप कुछ कहना चाहते हैं?

  • मुझे लगा कि मैं जीतने वाला हूँ, लेकिन मैं $1500 लूँगा।

  • अरे। ठीक है।

क्या आपको प्रताड़ित होने में मज़ा आया?

  • हाँ, यह मजेदार था।

  • ठीक है, मैं इस पर विश्वास करूँगा।

हमने अभी ट्रेडमिल को 6MPH तक बढ़ाया है।

और यह शायद लंबे समय तक नहीं चलेगा।

इस पूरे वीडियो में मैं क्रिस पर शक करता रहा हूँ,

लेकिन मैं अपना विचार बदलने वाला हूँ।

क्रिस, मुझे तुम पर विश्वास है।

  • धन्यवाद यार।

  • रुको, तुम लोग इसे 10MPH पर लाने वाले हो।

ठीक है, इसे 10MPH तक ले जाएँ।

रुको, टाय, क्या आप 10 पर हैं?

  • हाँ।

  • नहीं आप नहीं हैं।

  • हाँ, मैं हूँ।

  • अपने हाथों को हटाओ,

ताकि यह एक समान खेल रहे।

  • हाथ हटाओ, क्रिस।

  • तो यह रहा।

ठीक है, वे दोनों 10MPH पर हैं।

12 या, ओह!

टाय, आप जीत गए!

आप जीत गए!

अरे! अरे!

  • उसने इसे कर लिया। उसने इसे कर लिया। वह जीत गया।

  • आप जीते। आप चैंपियन हैं।

ठीक है, टाय आपने आधिकारिक तौर पर 13 मील की दूरी तय की,

जिसका मतलब है कि आपने $13,000 जीते।

  • $13,000।

  • आप $13,000 से

क्या खरीदने वाले हैं?

  • एक कार।

  • सच में?

  • हाँ, एक बड़ी कार।

  • क्या वे देख सकते हैं कि आप कौन सी कार खरीदने जा रहे हैं?

  • जरूर।

  • आपको कैसा लग रहा है?

  • यार, मुझे लगता है कि मुझे उल्टी होने वाली है।

मुझे अभी बहुत चक्कर आ रहे हैं।

  • बाथरूम में जाओ।

बाथरूम में जाओ और उल्टी करो।

  • बाथरूम में जाओ।

बाथरूम का रास्ता खाली करो!

  • टाय।

  • हाँ।

  • ये रहे $13,000।

तारिक, मैं तुम्हें एक रहस्य के बारे में बताने जा रहा हूँ।

हम कल एक और चुनौती करने वाले हैं।

अगर चैंडलर कल की चुनौती जीतता है,

तो उसे $50000 मिलेंगे क्योंकि वह कभी नहीं जीतता है।

तो वह आज नहीं जीता, इसलिए उसे नहीं मिले।

अगर वह कल और उसके बाद की चुनौती में हारता है,

तो वो उसे नहीं मिलेंगे।

उसके पास केवल दो और अवसर हैं।

उसे पता नहीं चलने देना।

इस चैनल पर अगली वीडियो

“लास्ट टू लीव वीआर” होगी।

हम इसे दो दिनों में अपलोड करने वाले हैं।

सुनिश्चित करें कि जब भी आप इसे देखें,

तो आप इस पर क्लिक करें और आप चैंडलर की प्रशंसा करें

क्योंकि उसने कभी कोई चुनौती नहीं जीती है।

और अगर वो जीतता है,

तो यह उसके जीवन का सबसे बढ़िया दिन होने वाला है।

तो मैं आपको उस वीडियो में मिलता हूँ।

♪ Mister Beast 6000 ♪

♪ Oh ♪

♪ Mister Beast 6000 ♪

♪ Yeah you know his name ♪

♪ He changed it once or twice ♪

♪ But I think its here to stay ♪

As an Amazon Associate I earn from qualifying purchases 🛒
के साथ बनाया गया (ノ◕ヮ◕)ノ🪄💞💖🥰 across the gl🌍🌏🌎be