एक वर्षा वन में सीधे 24 घंटे जीवित रहना | MrBeast

🎁Amazon Prime 📖Kindle Unlimited 🎧Audible Plus 🎵Amazon Music Unlimited 🌿iHerb 💰Binance

वीडियो

ट्रांसक्रिप्ट

- तो मैं और मेरे दोस्त लड़के एक

वर्षावन में 24 घंटे बिताने वाले हैं

ओउ।

  • मुझे खुजली हो रही है।

  • क्रिस को छोड़कर हम सभी शहरी लड़के हैं।

तो यह हमारे लिए थोड़ा कठिन होगा।

  • यो, मेरे नितंबों में पहले से ही खुजली होने लगी है।

  • यह सामान्य से थोड़ा अलग होगा।

हम टैंट का उपयोग नहीं कर रहे हैं।

हम अपना आश्रय खुद बनाएँगे, और अपनी पीठ पर

मौजूद सामान के साथ ही गुज़ारा करेंगे।

  • [क्रिस] तो क्या तुम में से किसी ने पहले ऐसा किया है?

  • हमने रेगिस्तान में किया, लेकिन हमारे पास तंबू थे।

तुम हम सब की देखभाल करने में फंस गए हो।

  • [चैंडलर] बिलकुल नहीं, जमीन!

  • वाह, वाह, मज़े लो, मज़े लो।

चैंडलर। कृपया अपना गँडासा दूर रखो।

इसे दूर रखो।

  • ठीक है, सबसे पहली बात, हमें आश्रय, भोजन और

पानी और आग पर ध्यान देने की जरूरत है।

आग सबसे बड़ा मुद्दा है।

  • मैं इतना चाहता हूँ कि आज रात सो सकूँ।

  • हमें आश्रय बनाने होंगे।

  • कैसे?

  • आश्रय।

  • मैं इस पर काम करूंगा।

  • भोजन।

  • ठीक है।

  • पानी। अगर पानी तेज गति से बह रहा हो, तो उसे

पिया जा सकता है।

  • [कैमरामैन] तुम कहाँ जा रहे हो?

  • क्रिस–

  • मिल गया। हम पानी ले आए।

  • [चैंडलर] क्रिस, हमारा काम हो गया।

  • ठीक है, तो चैंडलर, हम टहनियाँ लेने जा रहे हैं।

  • मैं नग्न भी हो सकता हूँ।

  • हमारे पास पानी की बोतल है। हमें पानी नहीं चाहिए।

  • मेरे पास एक और है दोस्तों, अच्छी बात है।

  • ठीक है।

  • मैं तैयार होकर आया था।

  • क्रिस, हम लोग नालायकी कर रहे हैं।

धन्यवाद। उसे कहा कि हम ऐसा कर सकते हैं।

बहुत दूर जाने से पहले मैं आपको दिखाना चाहता हूँ कि

हमारे बैग में क्या है।

क्योंकि बस यही वह सब कुछ है जो हम यहाँ लाए हैं।

एक तकिया।

  • तुम्हारे पास एक तकिया है?
  • यह अच्छा है।

क्या लाए हो?

  • उह…

  • एक पॉन्चो। बुरा नहीं है।

  • मेरे पास–

  • तुम्हारे पास भी एक पॉन्चो है।

वाह वाकई? सचमुच मेरे आधे बैग में प्राथमिक उपचार का सामान है।

बेकार। इससे अछा होता मैं एक डोनट ले आता।

  • मेरे पास पाँच पॉन्चो क्यों हैं?

  • अरे, हमारे पास कीटनाशक स्प्रे है।

  • मेरे पास ग्रेनोला बार हैं।

  • सचमुच? वाह।

  • तुम्हें वह कहाँ से मिला?

  • ढूँढ निकाला।

  • [कैमरामैन] ओह, आश्रय की चर्चा करो। उधर देखो।

  • क्रिस, अगर हम जा कर और सूखे पेड़ ढूँढ लाएँ

तो क्या यह मददगार होगा?

  • हाँ वास्तव में। काफी मददगार होगा।

  • ठीक है। चलो चलते हैं।

तो हमने लकड़ी ढूँढ ली है, चैंडलर।

  • हाँ ढूँढ ली है।

  • क्रिस इसे ढो कर ले जाएगा। यह एक मधुमक्खी है।

  • ओह।

  • क्या हमें मधुमक्खियों का इंतजार करना चाहिए?

  • यह मधुमक्खी की लकड़ी है।

यह वही मधुमक्खी है।

  • बहुत बढ़िया। हमें और लकड़ी चाहिए।

हम टीम के लिए एक लकड़ी लेंगे और जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करेंगे।

क्रिस को हम पर गर्व होगा।

क्या तुम इस लकड़ी की शुष्कता परख सकते हो?

इसमें नमी है?

  • हाँ, हाँ।

  • ठीक है क्षमा करो। मेरी गलती। - इससे छुटकारा पाओ।

  • ठीक है, मुझे लगता है कि हमारे पास आग के लिए

पर्याप्त लकड़ी है।

  • दो ताली।

  • क्रिस खुश होगा। चलो यह सब वापस कैम्प में ले जाएँ।

  • भगवान, हमें कैम्प में एक घंटे पहले ही पहुँच जाना चाहिए था।

  • हाँ मुझे पता है।

ओह, हमने कर दिखाया।

  • यह यात्रा इतनी–

यदि तुम क्रिस होते, तो तुम टहनियों का ढेर कहाँ लगाते?

मुझे लगता है कि वह चिल्लाता और फिर उन्हें वहीं रख देता।

  • आह!

  • उम्दा।

हम कोशिश करेंगे कि बहुत सारे पेड़ न काटे जाएँ

क्योंकि यह पर्यावरण के लिए अच्छा नहीं है।

लेकिन हाल ही में यहाँ एक तूफान आया था

इसलिए बहुत सारे पेड़ गिरे हुए हैं।

इससे पहले कि हम अपना काम करना शुरू करें,

क्रिस ने हमें पानी लाने के लिए कहा था।

क्रिस, हम पानी किसमें लेकर आएँ?

  • यहाँ आस-पास कुछ पानी की फेंकी हुई खाली बोतलें ढूँढो

और उन्हें भर लो।

  • ठीक है, हमें कुछ बोतलें मिल गई हैं।

ओह। अब हम नदी खोजने जा रहे हैं।

रुको…

  • मुझे अपनी नदी को बहने का रास्ता देना है। - श्श्श्श।

उस तरफ।

  • तुमने क्या सुना?
  • पानी की आवाज़।

रुको, रुको। उस तरफ।

वह यह कैसे कर रहा है?

  • मुझे नहीं पता।

  • हम पहुँच गए।

  • मैंने तुम लोगों से कहा था, कानों की सुनोगे तो पानी मिलेगा।

क्रिस यहाँ होता तो वह क्या करता?

  • उसने कहा था कि तेज चलने वाला पानी पीने लायक होता है।

  • ठीक है। मुझे मेरा पानी मिल गया। - इसे पियो।

क्या यह गंदा है?

  • मेरे मुँह में च्यूइंग गम था। - ओह।

  • पानी और च्यूइंग गम एक साथ ठीक नहीं रहते।

  • बहुत खूब। यह वास्तव में बिल्कुल भी बुरा नहीं है।

  • अब जबकि हमें पानी मिल चुका है,

हमें यह पता लगाना होगा कि कैम्प में वापस कैसे जाना है।

क्योंकि ईमानदारी से कहूँ तो,

हम बस बेतरतीब दिशाओं में चल रहे थे।

तुम हमारा खुद का अलग कैम्प स्थापित करना चाहते हो?

  • हम इस जगह पर आग जला सकते हैं,

लेकिन इस जगह पर थोड़ा शोर है।

  • ठीक है, क्या हम क्रिस के पास वापस जा रहे हैं?

मुझे नहीं लगता कि हम अपने दम पर जीने के लिए तैयार हैं।

मेरा एक हिस्सा अपने दम पर जीवित रहने की कोशिश करना चाहता है,

लेकिन मेरे एक हिस्से को यह भी पता है कि यह कोशिश

क्रिस के हम पर चिल्लाने से भी बुरी साबित होगी।

  • मेरे विचार से तुम सही हो।

  • तो मैं वापस जा रहा हूँ।

  • ठीक है, अलविदा।

  • [तारेक] रुको चैंडलर, क्या तुम यहीं रुकने जा रहे हो?

  • मैं वाकई वहाँ जाना चाहता हूँ, वह बहुत अच्छा स्थान है।

  • शुभकामनाएँ, श्रीमान।

सुरक्षित रहना।

  • तुम भी।

  • धन्यवाद।

चलो चलें।

  • ठीक है। अलविदा।

  • अलविदा!

  • [कैमरामैन] क्या तुम्हें उसकी चिंता नहीं है?

  • अलविदा।

  • [चैंडलर] अलविदा!

यह देखो! हम इसकी खोजबीन करने जा रहे हैं!

  • अलविदा।
  • मैं तुमसे प्यार करता हूँ।

मैं भी।

  • अलविदा।

  • तुम्हें भी!

नमस्ते। यह है रोमांच का समय, चैंडलर के साथ।

मैं पानी के बीच में एक छोटी सी चट्टान पर हूँ।

देखिए मुझे अभी क्या मिला। रुकिए, रुकिए।

इस छोटे से कीड़े को देखिए। उसे देखिए।

मेरे पास पानी खत्म हो चुका है और खाना भी नहीं है।

और मैं कैम्प से बहुत दूर हूँ।

मुझे यह भी नहीं पता कि वापस कैसे जाना है।

मेरे साथ आखिर समस्या क्या है?

  • अरे क्रिस, मैं पानी ले आया।

  • [क्रिस] रुको, चैंडलर कहाँ है?

  • वह भाग गया।

यह पानी पियो ताकि हमारे पास चैंडलर को खोजने के लिए ऊर्जा हो।

  • यह पूरा भरा हुआ भी नहीं है।
  • मैंने थोड़ा पी लिया था।

स्वाद कैसा लगा?

यह वाकई सीधे एक नदी से लिया गया है।

  • तो वह सच में है कहाँ पर?

  • मुझे नहीं पता, वह भाग गया। मैं वाकई नहीं जानता।

  • [कैमरामैन] वह सचमुच भाग गया, मैं मजाक नहीं कर रहा हूँ।

  • क्या हम यह स्वीकार कर लें कि वह चला गया है

और अब हमारे जीवन का हिस्सा नहीं है,

या फिर हम उसकी तलाश में जाना चाहते हैं?

  • वैसे वहाँ भालू हैं। और वह बहुत आक्रामक हैं।

  • ठीक है। - चैंडलर दिखता भी भोजन जैसा है।

  • चलो उसे ढूंढते हैं। चलो चैंडलर को ढूंढते हैं।

चैंडलर! चैंडलर।

रुको दोस्तों, यहीं रुक जाओ। मेरे पास एक अच्छा आइडिया है।

हमारे पास खाना है।

  • हमारे पास मैक और पनीर है।

  • देखो यार, यह गंभीर विषय है।

चैंडलर!

  • [कैमरामैन] क्रिस, तुम क्या करने वाले हो?

  • मैं तैरने जा रहा हूँ।

  • क्रिस, मुझे एक बात स्वीकार करनी है।

मैं और चैंडलर यहाँ अपना अलग कैम्प बनाने वाले थे।

  • तो तुम टैंट और शेष सामान का क्या प्रबंध करने वाले थे?

  • इसीलिए हमने ऐसा नहीं किया।

क्योंकि हमें तुम्हारी जरूरत है। - धन्यवाद।

तो क्या चैंडलर वास्तव में खो गया है?

  • वह ठीक उस तरफ को गया था।

  • वहाँ कितनी ठंड है?

  • ओह, काफी ज़्यादा।

  • [कैमरामैन] ओह, वाह। उस ओर देखो।

  • तुम तैयार हो?

  • तुम क्या करने वाले हो?

रुको, नहीं, नहीं, नहीं। वहाँ जानबूझ कर मत गिरना।

  • मै पानी के नीचे जा रहा हूँ।
  • ऐसा मत करो। ऐसा मत करो।

नहीं, ओह, ठीक है।

मुझे लगा कि वह जानबूझ कर गिरने वाला है।

  • ओह, यार!

तुम्हें पता है, जब मैं अपने अंडरवियर में होता हूँ

तो मेरी पत्नी को वास्तव में यह अच्छा नहीं लगता है।

लेकिन मैं उससे कहता हूँ, दूसरी महिलाएँ

मेरी ओर आकर्षित नहीं होती हैं।

कोई महिला आकर्षित नहीं होती है। सिर्फ वही एक पागल है।

  • [कैमरामैन] वाह, तुम तो अभी टार्ज़न की तरह लग रहे हो।

तुम क्या खोज रहे हो?

ओह। क्या तुम्हें चैंडलर की गंध आ रही है?

  • मुझे आ रही है!

क्या तुम्हें पता है मैं पानी पर पत्थर कुदाने में माहिर हूँ?

  • रुको, क्या वाकई?

  • हाँ, तुम इसे देखना चाहते हो?

  • ठीक है। चलो देखते हैं।

  • ठीक है।

  • [कैमरामैन] कितना बड़ा पत्थर। ओह!

  • चैंडलर, यार। तुम भाग गए और–

  • ओह, मैं भाग गया?

  • और मैं चिंतित हो गया था।

  • तुम चिंतित हो गए?

  • मैं सच में हो गया था।

  • [चैंडलर] तुमने मुझसे कहा था कि तुम मुझसे प्यार नहीं करते।

  • मुझे गले लगाओ। मुझे माफ़ कर दो।

  • ठीक है।

  • हमने कर दिखाया।

  • हाँ। हम एक परिवार के रूप में फिर से मिल गए हैं।

  • [कैमरामैन] अरे दोस्तों, उस कैंप स्थल का क्या हुआ?

  • वह उधर है। तो हम अपने कैम्प में वापस आ गए हैं।

हमें हमारा चैन-चैन वापस मिल गया। - हे।

  • क्रिस आग लगाने की कोशिश कर रहा है।

जेक हमेशा की तरह बड़ा छैला बन रहा है।

  • क्रिस एक टहनी पर दूसरी टहनी घुमा रहा है।

  • किसी को तो यह करना ही होगा और हमें खुशी है कि

तुम यह कर रहे हो।

तो चैंडलर तुम्हारी तलाश करने में

हम लोगों ने अपनी सारी ऊर्जा खर्च कर दी।

तो अब वाजिब बात यह है कि यहाँ से अब

सब कुछ तुम ही करोगे।

सब कुछ?

  • सब कुछ।

दिमाग से सोचो। हमें भोजन चाहिए।

क्या तुम कुछ फल ढूँढ सकते हो?

  • मुझे एक हथियार चाहिए होगा।

  • फल माँगे हैं, भालू नहीं।

हमने उससे छुटकारा पा लिया। कोई बात नहीं।

ठीक है, तो हम लकड़ियाँ फैला रहे हैं

और फिर हम उन पर पॉन्चो डालेंगे

और सब सही हो जाएगा।

कैमरे के पीछे - चैंडलर को किसी विषैले प्राणी ने काट लिया

दोस्तों चैंडलर के साथ सब कुछ ठीक नहीं लग रहा है।

वह पीला पड़ रहा है, उसकी पुतलियाँ फैली हुई हैं।

और मैं बिल्कुल नहीं चाहता कि उसे चोट लगे।

दरअसल चैंडलर को शायद किसी

ज़हरीले प्राणी ने काट लिया है।

तुम्हें कैसा लग रह है?

  • ऐसा लग रहा है कि मेरे गति कौशल काम नहीं कर रहे हैं।

  • [मिस्टर बीस्ट] ठीक है दोस्तों, हमने चैंडलर को खो दिया।

मैं तुम लोगों से जुड़ने वाला हूँ।

  • इसके पीछे भी एक कारण है कि हमारी आग इतना धुआँ क्यों

कर रही है, यह धुआँ मच्छरों को दूर रखता है।

अगर आधी रात को यह लट्ठा टूट कर

हम पर गिर पड़ा तो क्या होगा?

  • यह तीखी चीज़ शायद सीधे

तुम्हारे चेहरे में घुस जाएगी।

यह लट्ठा मेरे चेहरे के ठीक ऊपर

एकदम सटीक निशाने पर मौजूद है।

  • [जेक] मैं 2 लट्ठों के बीच में हूँ, इसलिए मैं ठीक हूँ।

  • ‘2 लट्ठों के बीच में’ एक हास्य नाटक के नाम जैसा लगता है।

तुम हमारे साथ रुके रहोगे?

  • यार मैं यहाँ अंत तक हूँ, भाई। मैं कोई चैंडलर नहीं हूँ।

  • तुम्हें बस इतना करना है कि मुंह बंद करके सो जाओ

वरना तुम्हारे मुँह में मकड़ी घुस जाएगी।

  • मुझे डर लग रहा है।

  • इसे मत खींचो।

  • शांत, शांत, शांत।

  • इसे मत खींचो।

आह!

  • [तारेक] अरे शांत, भालू तुम्हारी आवाज़ सुन लेंगे।

यहाँ भालू हैं।

  • हमें अपना समुद्री भालू रोधी घेरा बनाने की जरूरत है।

  • अरे, अच्छी बात यह है कि हमें शायद भालू नहीं मिलेंगे

क्योंकि वह यहाँ से जा रहे होंगे और कहेंगे,

यार, इन लोगों के पास खाना तक नहीं है

और इनका घर भी बिल्कुल कचरा लगता है, इनसे

अच्छी तरह तो हम रहते हैं। फिर वह बस चले जाएँगे।

  • मुझे लगता है कि यह घर काफी अच्छा है।

  • जब तुम डॉक्टर के पास जाते हो,

क्या तुम एक काफी अच्छा डॉक्टर या काफी अच्छा सर्जन चाहते हो?

नहीं, तुम सबसे अच्छा चाहते हो।

  • ठीक है, लेकिन यह हमारी गलती नहीं है

हमें आधा दिन चैंडलर का पीछा करते हुए बिताना पड़ा

और फिर उसने खुद को ज़हरीले कीड़े से कटवा लिया।

  • क्या यह पूरी तरह से तुम्हारी ही गलती नहीं है?

  • तुमने उसे छोड़ दिया।

  • वह खुद दूसरे रास्ते पर चला गया।

  • अगर यहाँ एक भालू आ गया, तो हमें

शायद पहाड़ से नीचे भागना होगा, है ना?

  • शायद हम सभी भालू के ऊपर तारेक को

फेंकने के लिए राज़ी हो जाएँ।

  • [तारेक] ठीक है। रुको, रुको, रुको, रुको, रुको।

  • हमें अपनी सुरक्षा को गंभीरता से लेना शुरू करना चाहिए।

हमें वह भालू रोधी घेरे स्थापित करने की आवश्यकता है।

  • मैं बिल्कुल नहीं उठ रहा हूँ। मुझे माफ़ करो।

  • [मिस्टर बीस्ट] हम स्मैश खेल सकते थे।

  • उससे बजाय मैं उस खंभे से अपना सिर फोड़ना पसंद करूंगा।

  • [मिस्टरबीस्ट] ठीक है, अगर तुम लोग सुरक्षा को

गंभीरता से नहीं लेना चाहते हो, तो मैं लूंगा।

  • [क्रिस] यह एक अच्छा घेरा नहीं है।

तुम अभी से ही बहुत अच्छा नहीं बना रहे हो।

  • [मिस्टर बीस्ट] तुम्हें नहीं लगता कि यह भालू को रोक पाएगा?

  • कतई नहीं, मुझे पता है कि यह भालू को नहीं रोक पाएगा

क्योंकि मेरे ठीक बगल में एक भालू है।

  • [जेक] कृपया घेरे का सत्यानाश मत करो।

  • [क्रिस] हर कोई जानता है कि अंडाकार आकृतियाँ

उन्हें और अधिक आक्रामक बना देती हैं।

  • [मिस्टर बीस्ट] मैंने बिल्कुल सटीक गोले की परिधि बनाई है।

  • [क्रिस] वह अंडाकार है।

  • [मिस्टर बीस्ट] ठीक है, यह हमारा समुद्री भालू घेरा है।

  • यह अंडाकार आकृति है।

  • यह अंडाकार आकृति है।

  • [जेक] समुद्री भालू अंडाकार आकृति।

  • [मिस्टर बीस्ट] ठीक है, फिर वह और अधिक आक्रामक

होने जा रहे हैं।

माफ़ करना।

  • [कैमरामैन] कैसा अनुभव रहा?

  • मैं वहाँ चार घंटे तक रहा और उसने मुझे

एक इंजेक्शन दिया और कुछ दवा दी।

उसने मुझे आराम करने और ढेर सारा पानी पीने को कहा।

  • [कैमरामैन] तुम बेहतर महसूस कर रहे हो? कुछ खाना चाहते हो?

  • हाँ।

  • ठीक है।

  • [तारेक] क्रिस, तुम्हें क्या मिला?

  • मुझे एक कीड़ा मिला, यार।

सोचो, यह इस बैग में था। मैं टॉर्च ढूँढ रहा था।

यार देखो, वह तुम्हारे ठीक नीचे खिसक गया–

  • [तारेक] रुको। वह कहाँ है, वह कहाँ है?

  • [क्रिस] वह बैग में जा रहा है, भाई।

वह बैग में कैसे जा रहा है?

हाँ, मैं उसे बचाने की कोशिश करूँगा।

अब हम कीड़ा बचाव कार्य कर रहे हैं।

  • [तारेक] वह, उसके पैरों को देखो।

  • तुम जानते हो कि कीड़ों के बारे में सबसे बुरी बात क्या है?

  • [तारेक] क्या?

मुझे तुमसे नफ़रत है।

तुम्हारा पादना इतना खराब था, उसे बैग छोड़ना पड़ा।

  • [क्रिस] उसे देखो, प्रकृति में जा रहा है।

प्रकृति के एक नन्हे बच्चे की तरह।

भूमिगत हो जाओ और छिप जाओ, छोटे दोस्त।

किसी पक्षी द्वारा मत खा लिए जाना।

  • क्या हो रहा है? वाकई देर हो चुकी है।

चैंडलर अस्पताल में है

और हाँ, मुझे लगता है कि हमें अभी सोने जाना चाहिए।

  • मैं अभी वाकई जंगल में बैठा हूँ।

यहाँ सभी प्रकार के जानवर हैं

और मैं उनके साथ बेतरतीब ढंग से सोने जा रहा हूँ।

  • [तारेक] ठीक है, जिमी वास्तव में बहुत सहज दिखता है।

  • [क्रिस] तारेक, क्या तुम अभी भी रिकॉर्डिंग कर रहे हो?

  • मैं कर रहा हूँ। - ठीक है, रुको।

मुझे कुछ मिला। - पादना मत।

  • नहीं! मैं पादने वाला नहीं हूँ।

  • [तारेक] तुम एक इल्ली की तरह हो

जो एक सेकेंड में तितली बनने वाली है।

  • मैं एक अजीब से नग्न व्यक्ति में बदलने वाला हूँ।

  • [तारेक] हे भगवान।

एक से लेकर पूरी तरह आरामदायक के पैमाने पर, तुम कितने सहज हो?

  • लगभग तीन।

केवल एक चीज को अच्छा लग रहा है, मेरे सिर को।

  • [तारेक] तुम्हारे शरीर के बाकी हिस्सों के बारे में क्या?

  • वह धीरे-धीरे एक पहाड़ से आग में गिर रहे हैं।

  • [तारेक] तुम इस आग के बहुत करीब हो।

ठीक है दोस्तों, शुभ रात्रि।

मैं तुमसे कल मिलता हूँ।

  • [क्रिस] ओह!

  • क्या? क्या?

  • [क्रिस] वह मुझ पर रेंग रहा था।

  • [जेक] क्या था? वह क्या है?

  • [क्रिस] यह एक कीड़ा है, भाई।

मैं सो रहा था और किसी चीज़ ने मुझे जगा दिया

मैं उठा और मेरे ऊपर चारों ओर एक कीड़ा रेंग रहा था

और इसने मुझे डरा दिया।

क्योंकि मुझे नींद में मुझ पर रेंगती चीजें पसंद नहीं हैं।

  • मैं ईमानदारी से कहूँगा। अगर मैं तुम्हारी जगह होता,

तो शायद मैं सिर्फ बेतरतीब ढंग से एक वर्षावन में एक छोटा सा

किला बनाने और उसमें जीवित रहने का प्रयास नहीं करता।

मैं एक तम्बू या कुछ और बनाता।

मुझे आश्चर्य है कि चैंडलर क्या कर रहा है।

  • ठीक है दोस्तों। मै बिस्तर पर हूँ।

उम्मीद है कि तुम लोग आज की रात

उन इल्लियों द्वारा नहीं काटे जाओगे।

सुप्रभात। मैं अभी उठा हूँ।

मुझे काफी अच्छा लग रहा है।

उम्मीद है कि लड़के ठीक हैं।

हम उन्हें देखने जा रहे हैं।

जब हम वहाँ पहुंचेंगे तो आपसे मिलेंगे।

  • अरे यार, हम शायद अब तक की सबसे खराब रात

की नींद लेने के बाद अभी-अभी उठे हैं।

हम ये वीडियो बनाते रहते हैं और हर बार मुझे यही लगता है,

कि वह मेरी अब तक की सबसे खराब रात की नींद थी।

यह नवीनतम सबसे खराब है।

  • मेरे शरीर में बहुत दर्द हो रहा है।

  • ये लोग ज़रूरत से ज़्यादा प्रतिक्रियावादी हो रहे हैं।

मेरा मतलब है, हाँ, जमीन थोड़ी उबड़-खाबड़ थी,

लेकिन यह इतना भी बुरा नहीं था।

  • मुझे नहीं पता कि यह कब और किस समय हुआ,

लेकिन लगा कि कीड़ा मेरे चेहरे पर गिर गया है।

मैं अभी उठा और मैंने कहा यह क्या सत्यानाश हुआ।

और मैं वाकई उठने और दोबारा यह सब कभी

नहीं करने के बारे में विचार कर रहा हूँ।

  • कैसे हो चैन?

  • हे तारेक।

  • तुम कैसा महसूस कर रहे हो?

  • बेहतर महसूस कर रहा हूँ।

सब मुझे ही देख रहे हैं।

  • हमारे अस्थायी तम्बू ने वाकई काम बना दिया।

यह लट्ठा नहीं टूटा और न ही

अन्य सभी लट्ठे हमारे चेहरे पर गिरे।

जो अच्छा ही हुआ क्योंकि चेहरे पर लट्ठा गिरने से

चोट लगती, खासकर रात के मध्य में।

तुम लोगों ने सुना कि क्रिस ने

कीड़े के प्रति कैसे प्रतिक्रिया व्यक्त की।

  • अरे, कीड़े डरावने होते हैं।

  • ओह, तुम्हारे पास फिर से चाकू क्यों है?

  • यह मेरे हाथ में खुद-ब-खुद आ जाता है, मुझे नहीं पता कैसे।

  • मुझे लगता है कि चैंडलर ने बीमार होने का नाटक किया था

क्योंकि वह यहाँ सोना नहीं चाहता था।

  • काश मैंने ऐसा किया होता।

  • हमारे साथ आना चाहते हो?

  • मैं यहाँ फिर कभी नहीं आऊँगा।

  • सफाई का समय।

  • सफाई।

  • चाकू नीचे रख दो।

  • चाकू नीचे रख दो।

  • बस मदद कर रहा हूँ।

  • चैंडलर, नुकीली चीजें रखना बंद करो।

शायद इल्ली को तुमसे खतरा महसूस हुआ

क्योंकि तुम हमेशा हथियार रखते हो।

  • मैं अपनी हुला स्कर्ट पहने हुए बिल्कुल रक्षाहीन था।

और वह पता नहीं कहाँ से आ कर मेरी जाँघों में घुस गया।

  • [तारेक] तुम्हारी जाँघों में?

  • [मिस्टर बीस्ट] जैसा कि आप देख सकते हैं, हमने कैंप स्थल को

साफ कर दिया है, और हम कोई कचरा पीछे नहीं छोड़ेंगे।

  • कीड़ों से सावधान रहें। शोध करें।

  • यह लगभग सभी पेड़ जमीन पर पड़े मृत पेड़ थे। इसलिए हमने

वाकई कोई पेड़ नहीं काटा, ताकि आपको पता रहे।

कैंपिंग करना बहुत मजेदार है, लेकिन अगर आप कभी भी ऐसा करें तो

सुनिश्चित करें कि अपना कचरा स्वयं उठाएँ।

प्लास्टिक और कचरा छोड़ना

पर्यावरण के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है।

और बात पर्यावरण की हो रही है, तो यदि आप

एक YouTuber हैं जो चीज़ों में किसी भी तरह से

बदलाव लाना चाहते हैं, तो मैं चाहता हूँ आप मुझसे संपर्क करें।

हम बहुत सारे पेड़ लगाने जा रहे हैं,

लेकिन मुझे YouTubers की बहुत मदद चाहिए।

तो मुझे ट्वीट करें, मेरे इंस्टाग्राम पर कमेंट करें, या इस

वीडियो पर एक टिप्पणी छोड़ दें, बस मुझसे संपर्क करें।

मुझे YouTubers की फौज चाहिए।

हम वास्तव में बदलाव लाना चाहते हैं।

और इसी के साथ, जेक पॉलर्स मैं आपसे फिर मिलूँगा।

सब्सक्राइब करें अन्यथा मैं आपका माइनक्राफ्ट अकाउंट उड़ा दूँगा

अब सभी हुडीज़ पर +20% छूट shopmrbeast.com

As an Amazon Associate I earn from qualifying purchases 🛒
के साथ बनाया गया (ノ◕ヮ◕)ノ🪄💞💖🥰 across the gl🌍🌏🌎be